Hazaribagh News: आंगों पंचायत में 60 लोंगो को खिलाई गई फाईलेरिया की दवा
-1024x614.jpeg)
मुखिया नीलम मिंज ने बताया कि 10 अगस्त को बूथ पर एवं 11 अगस्त से 25 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मी आपके घर आकर फाईलेरिया से बचाव का दवा खिलाएंगे।
हज़ारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत झारखंड सरकार वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आंगों पंचायत में हाथी पांव (फाईलेरिया) उन्मूलन को लेकर मुखिया नीलम मिंज के द्वारा 61 से अधिक लोगों को फाईलेरिया की दवा खिलाई गई। मुखिया नीलम मिंज ने बताया कि 10 अगस्त को बूथ पर एवं 11 अगस्त से 25 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मी आपके घर आकर फाईलेरिया से बचाव का दवा खिलाएंगे। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलता है इसके संक्रमण से हाथ पांव और अंडकोष अधिक सूजन हो जाती है। उसकी दवा हर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। मौके पर मुखिया नीलम मिंज, सहिया- सेविका सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

