Koderma News: मनोज सोनी ने छोड़ा भाजपा, थामा झामुमो का हाँथ
1-1024x614.jpeg)
उन्होंने बताया कि निष्ठा पूर्वक झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता बनकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में कार्य करूंगा।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड स्थित जयनगर पूर्वी पंचायत निवासी मनोज कुमार सोनी पिता स्वर्गीय जगन्नाथ स्वर्णकार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। जयनगर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया। मनोज कुमार सोनी ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्य बना हूं। उन्होंने बताया कि निष्ठा पूर्वक झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता बनकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में कार्य करूंगा।



