चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तीन अपराधी गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान बरामद

चतरा: पुलिस ने लूट और मारपीट के एक मामले को सुलझाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 अगस्त 2025 को हुई थी, जब अर्जुन साव नामक व्यक्ति ने सदर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनके और कुछ अन्य लोगों के साथ मारपीट कर पैसे और मोबाइल लूट लिए गए थे।
तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना कांड संख्या 53/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस टीम ने गहन छानबीन और छापेमारी के बाद इस कांड का खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई एवं एक को निरूद्ध किया गया तथा लूटा हुआ सामान को बरामद किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद सामान
जय कुमार उर्फ जय कुमार तिवारी, उम्र-20 वर्ष, पिता- स्व0 सुरेश तिवारी, ग्राम-देवरिया, थाना-सदर, जिला-चतरा
अमित कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता- जुगेश पाण्डेय, ग्राम-देवरिया, थाना-सदर, जिला-चतरा
रंजन कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता- मनीष पाण्डेय, ग्राम-देवरिया, थाना-सदर, जिला-चतरा
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ सामान भी बरामद किया है, जिसमें 7 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, 1 चाकू, 1 फाइटर, 1 कड़ा और ₹21,000 नकद शामिल हैं।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, शुभम खंडेलवाल, और लावालौंग एवं सदर थाना के प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


