रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 16 लाख की चोरी का आरोपी ड्राइवर दिल्ली से गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हुई 16 लाख रुपये की चोरी के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर मनीष कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 10 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए हैं।

यह घटना 28 जुलाई 2025 को हुई थी। जमशेदपुर के प्रबजोत सिंह ने बरियातु थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका ड्राइवर मनीष कुमार, उनके बरियातु स्थित फ्लैट नंबर 905 से 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। प्रबजोत सिंह बोकारो में स्परिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज में कार्यरत हैं और उन्होंने अपने स्टाफ के लिए बरियातु में दो फ्लैट किराए पर लिए थे।

दिल्ली में छापेमारी कर पकड़ा गया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रांची ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम को तुरंत दिल्ली भेजा गया। पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और आखिरकार आरोपी मनीष कुमार को चंदर विहार, नेहाल विहार स्थित एक मकान से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी मनीष कुमार ने अपनी निशानदेही पर 10 लाख 73 हजार रुपये बरामद करवाए। बाकी पैसों के बारे में उसने बताया कि उसने कर्ज चुकाने और अन्य खर्चों में उसे इस्तेमाल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रांची ले आई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

  • पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची।

  • थाना प्रभारी, बरियातु थाना, रांची।

  • पु०अ०नि० जॉयदीप बोस, बरियातु थाना, रांची।

  • आरक्षी मनोहर कुमार नायक।

  • आरक्षी शिल्पा केरकेट्टा।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More