Giridih News: उसरी नदी में तैरता मिला मजदूर का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में
2-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के कब्रिस्तान स्थित उसरी नदी से एक युवक का शव तैरता हुआ पाया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मृतक की पहचान भलसुमिया निवासी नुनूलाल हेम्ब्रम के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद शव देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वंही मृतक के परिजनों ने बताया की नुनूलाल सोमवार की सुबह ही शौच के लिए नदी के तरफ गया था. इसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया. लगभग 48 घंटे के बाद नुनुलाल का शव बरामद किया गया है. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

