Sahebganj News: एसकेएमयू अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी

साहिबगंज: सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा देवघर कॉलेज में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देशानुसार अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी महाविद्यालय के बी.एड. विभाग में खेल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार कुजूर से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए महाविद्यालय परिचय पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, नामांकन चालान की छायाप्रति और इंटर (12वीं) के अंक-पत्र की छायाप्रति अवश्य साथ लाएं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।

