Koderma News: सुभाष प्रसाद यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, झारखंड में पार्टी को नई ऊर्जा
1-1024x614.jpeg)
कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखण्ड के कद्दावर नेता और कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को जगह दी है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुभाष प्रसाद यादव के शामिल होने से झारखण्ड में राजद की जनाधार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राजद कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष और युवा धड़कन तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है.
साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनप्रिय नेता सुभाष प्रसाद यादव के शामिल होने पर बधाई दी है. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरीय नेता डॉ जावेद अख्तर, विजय यादव घनश्याम तुरी, दीपक यादव शंकर दयाल यादव, जैकी यादव,कुलदीप यादव, टुकलाल यादव, राजेन्द्र यादव, अशोक दास, भीम यादव, राजेन्द्र यादव, मो मुबारक, महेश यादव, डॉ कमाल उद्दीन,संतोष चंद्रवंशी, हरिशंकर प्रसाद, यमुना यादव, बबलू यादव, सतीश यादव, अमर कुमार, अमरजीत कौर, मो शाहनूर खान, परवेज खान, सोहैल अख्तर, मंटू यादव, श्यामजीत यादव, चरणजीत सिंह, रोहित राज, संतोष कुमार, संजय दास, मनोज मोदी, अरुण सिंह के नाम शामिल हैं.
रास्ट्रीय कार्यकारिणी में यादव को स्थान दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.


