Sahebganj News: खेलो झारखंड में साहिबगंज का शानदार आगाज़, पहले ही दिन जीते 5 पदक

प्रतियोगिता के दौरान साहिबगंज की 29 सदस्यीय टीम को दिशा-निर्देश देते कोच योगेश यादव व मैनेजर राकेश कुमार।

साहिबगंज: खेलो झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार आगाज किया है। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, होटवार में 03 एवं 04 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता के पहले ही दिन साहिबगंज ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित हो रही है, जिसमें साहिबगंज की 29 सदस्यीय टीम भाग ले रही है।

खेल के पहले दिन बालक वर्ग (अंडर-17) में सानू कुमार – स्वर्ण पदक (डिस्कस थ्रो), संतोष मुर्मू – रजत पदक (त्रिकूद) जमादार केरई – रजत पदक (ऊंची कूद), सन्नी कुमार – कांस्य पदक (शॉटपुट) के विजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग (अंडर-17) में माही कुमारी ने कांस्य पदक (त्रिकूद) पक्का किया।

बालक वर्ग में परमा हांसदा (100मी. व 4×100 रिले), आयुष कुमार (200मी. व 4×100 रिले), कृष्णा कुमार (400मी. व 4×400 रिले), अमित कुमार (800मी. व 3000मी.), पिंटू कुम्हार (1500मी.), जमशेद अंसारी (5000मी. पैदल चाल), पृथ्वी राज मंडल (जेवलिन थ्रो), सामू मरांडी (110मी. हर्डल्स व 4×400 रिले), अश्विन नागद्वार, सक्षम कुमार, आरिफ सहित अन्य एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ी +2 राजस्थान इंटर विद्यालय साहिबगंज और डीसीएमएसओई सकरीगली के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं।

वहीं, बालिका वर्ग में रोशनी कुमारी (100मी. व लंबी कूद), अनन्या कुमारी (ऊंची कूद), सरस्वती कुमारी (200मी.), लख्खी कुमारी (डिस्कस थ्रो), सुमित्रा कुमारी (400मी.), खुशी मंडल (800मी., 1500मी. व रिले), पलक प्रिया (3000मी.), अनोखी कुमारी (3000मी. पैदल चाल), काजल कुमारी (जेवलिन थ्रो), ईसा कुमारी (शॉटपुट), लक्ष्मी कुमारी (100मी. हर्डल्स) समेत अन्य खिलाड़ी विभिन्न स्कूलों – कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय तालझारी, उच्च विद्यालय राधानगर, पोखरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांगड़ो से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूरी टीम प्रशिक्षक योगेश यादव एवं मैनेजर राकेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में उतरी है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, एपीओ शबनम तबस्सुम एवं खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले के युवा एथलीटों ने राज्य स्तर पर साहिबगंज को गौरवान्वित किया है और दूसरे दिन भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन का खेल जारी है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More