Koderma News: मुख्यमंत्री से मिले रविन्द्र शांडिल्य, दिशोम गुरु का जाना हाल
1-1024x614.jpeg)
कोडरमा: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेतृत्वकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में बेहतर रूप में इलाजरत हैं. और उनके स्वास्थ्य में स्थिरता बनी हुई है. मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन स्वयं उनकी सेवा में पुत्र-धर्म निभा रहे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की 3.50 करोड़ झारखंड की जनता के ख्याल के साथ-साथ राजकाज के दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन भी बखूबी से निभाते आ रहे हैं. उक्त बातें झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कोडरमा रविन्द्र शान्ड़िलय ने कही. उन्होंने कहा कि गुरु जी के इलाज में लगे चिकित्सों की टीम से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया.
रविन्द्र शांडिल्य ने बताया कि दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी की तबीयत की जानकारी ली. न्यू झारखंड भवन में झारखंड कैबिनेट मंत्री चमरा लिंडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर स्टीफन मंराडी केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा रामगढ़ झामुमो नेत्री गीता विश्वास से मुलाकात हुई.


