Koderma News: जिला चेस एसोसिएशन नवंबर में आयोजित करेगा दूसरी इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता

असनाबाद स्कूल परिसर में जिला चेस एसोसिएशन के पदाधिकारी व खेल प्रशिक्षक।

कोडरमा: जिला चेस एसोसिएशन द्वारा असनाबाद में संचालित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिले में चेस को बढ़ावा देने, स्कूल में अध्ययनरत प्रतिभागी खिलाड़ियों व बच्चों के मानसिक विकास के लिए आगामी नवंबर महीने में दूसरी बार इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष तौफीक हुसैन ने की और संचालन सचिव सुनील कुमार साव ने किया। वहीं, यह बैठक एसोसिएशन के संरक्षक विजय साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

यह प्रतियोगिता अंडर 7, 9, 11, 13, 15 और 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका चेस खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें खिलाड़ियों के पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए नंबरों 7004613454, 9934507175 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी गुलजार अंसारी, रामू कुमार के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई अविनाश कुमार, राजू रंजन सिन्हा, मनोज कुमार राणा, प्रदीप सिंह, अमित कुमार, कौशल कुमार, हर्ष कुमार, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार एवं सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More