जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह

यह देश लोकतंत्र की जननी है इसे कोई कुचलने में कभी सफल नहीं हो सकता. भारत की जनता कुचलने वाले को सबक सिखाना जानती है

रांची: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया. प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की और नमन किया. कर्मवीर सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था. लेकिन इंदिरा गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला. 

उन्होंने कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है. लेकिन आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई. उन्होंने आगे कहा कि संविधान बचाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तार तार किया है. भारत की जनता प्राचीन काल से लोकतंत्र प्रेमी है. यह देश लोकतंत्र की जननी है इसे कोई कुचलने में कभी सफल नहीं हो सकता. भारत की जनता कुचलने वाले को सबक सिखाना जानती है

उन्होंने कहा देश को याद है कि 25 जून 75 को दिल्ली में ही ऐतिहासिक सभा के बाद 21 महीनों तक देश की जुबान को आपातकाल के माध्यम से कुचल दिया गया था. कोई राजनीतिक सभा इस दौरान नहीं हो सकती थी.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More