Ranchi News: एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में हुआ शैक्षणिक करार

एमओयू से दोनों विवि के छात्रों को वृहत् शैक्षणिक परिवेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकेगा. साथ ही दोनों विवि के विभिन्न विशेषज्ञों के सान्निध्य में छात्रों को नवीनतम और शोधपरक जानकारियां भी उपलब्ध हो पाएंगी

रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना (अमेरिका) के बीच शैक्षणिक करार पर सहमति बनी है. इस आशय से संबंधित एमओयू पर एसबीयू के माननीय डायरेक्टर जनरल प्रो गोपाल पाठक और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की माननीया वाइस प्रेसिडेंट जेनी ली ने हस्ताक्षर किया. दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अन्यान्य क्रियाकलापों से संबंधित गतिविधियों का आदान-प्रदान होगा. 

इस एमओयू से दोनों विवि के छात्रों को वृहत् शैक्षणिक परिवेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकेगा. साथ ही दोनों विवि के विभिन्न विशेषज्ञों के सान्निध्य में छात्रों को नवीनतम और शोधपरक जानकारियां भी उपलब्ध हो पाएंगी. सरला बिरला विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, विवि के शासी निकाय के माननीय सदस्य अनंत जाटिया, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More