Hazaribag News: ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा बडा रामनवमी पूजा उत्सव को लेकर अस्त्र- शस्त्र वितरण का आयोजन

सभी अखाड़ा धारियों को 1 तलवार एवं 11 लाठी ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने वितरण की।

हजारीबाग: चैत्र रामनवमी पूजा उत्सव के उपलक्ष्य पर ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा बडा अखाड़ा परिसर में सोमवार को अस्त्र- शस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्त्र- शस्त्र की पूजा- अर्चना के उपरांत विधिवत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सभी अखाड़ा धारियों को 1 तलवार एवं 11 लाठी ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने वितरण की। जिसमें 104 अखाड़ा धारी को अस्त्र- शस्त्र वितरण किया। इस दौरान रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष, रामनवमी चुनाव संचालन समिति, संरक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित रामनवमी से जुड़े कई संगठन एवं प्रबुद्धजनो को अंगवस्त्र, तलवार एवं लाठी भेंटकर ससम्मान सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मुख्य मंच से सभी रामभक्तों को ससम्मान सम्मानित कर रामनवमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं ऐतिहासिक रूप में मनाने की अपील किया। इस मौके पर ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी की 105 वर्षों का इतिहास रहा है। आराध्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन कर अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करने का हम सभी इस वर्ष सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता की गुंज देश एवं विदेशों में गुंजेगी। नशामुक्त एवं सौहार्द वतावरण स्थापित कर आपसी भाईचारगी एवं समाजिक समरसता का संदेश दें।

उन्होंने कहा कि अस्त्र- शस्त्र वितरण का मुख्य उदेश्य है कि अखाड़ा धारी एवं रामभक्त रामनवमी जुलूस में बेहतर कला- कौशल का प्रदर्शन कर अपनी संस्कृति एवं परंपरा को और भी भव्य बनाएं। महंत विजयानंद दास ने कहा कि हम सभी सनातनियों को सनातनी होने का गर्व होना चाहिए। हमारी संस्कृति एकजुटता के महत्व को बढावा देती है। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा अस्त्र- शस्त्र का वितरण करना कला- कौशल को बढावा देने के लिए काफी अच्छा पहल है। इससे कला- कौशल के साथ हमारा हिंदू समाज काफी सशक्त होगा।

मौके पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि रामनवमी की परंपरा को अक्षुण्ण रखना मुख्य है। सभी रामभक्त एकजुटता के साथ रामनवमी का पर्व मनाएं। मौके पर रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाकर समाजिक समरसता एवं एकता का सभी रामभक्त परिचय दें। ऐतिहासिक रामनवमी पर नशामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वतावरण स्थापित कर त्योहार मनाएं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन करें। मौके पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, विजय वर्मा, निशांत प्रधान, मनमीत अकेला, कुणाल किशोर दुबे, सुरेश कुमार, अनमोल साव, राजेश गोप, पवन गुप्ता सहित कई अखाड़ा धारी एवं रामभक्त उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More