Hazaribag News: तीरंदाजी में जिज्ञासु रंजन ने झारखंड को दिलाया गोल्ड मेडल
11-1024x614.jpg)
बड़कागांव /हजारीबाग: बड़कागांव प्रखण्डनिवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार का पुत्र जिज्ञासु रंजन ने राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया।यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गुंटुर में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक खेला गया जिसमें भारत के 28 राज्यों के आर्चरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड की ओर से चार खिलाड़ी भाग लिए थे जिसमें जिज्ञासु रंजन का तीरंदाजी में अधिक पॉइंट आने पर इन्हें गोल्ड मेडल मिला। जिज्ञासु रंजन को गोल्ड मेडल मिलने से हजारीबाग जिला ही नहीं पूरे झारखंड राज्य का गौरव बढ़ा है। जिससे बडकागांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
जिज्ञासा रंजन ने बताया कि झारखंड को कुल 8 मेडल मिला जिसमें से तीन गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल एवं दो ब्रांच मेडल मिला। जिज्ञासु रंजन के साथ कोच अमित कुमार खेल मैदान में मौजूद थे।जिज्ञासु रंजन के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिज्ञासु का रुचि तीरंदाजी के क्षेत्र में बचपन से ही है। और मैं उसकी रुचि के आधार पर सहयोग करता रहा हूँ। वह बहुत कम उम्र में अपने संघर्ष के की सीढ़ी से सफलता अर्जित किया। जिज्ञासु रंजन फिलवक्त बड़कागांव के आईलेक्स पब्लिक स्कूल में नवी वर्ग का छात्र है। बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में 2 वर्ष से प्रशिक्षण ले रहा है।
नेशनल गेम में गोल्ड मेडल मिलने पर विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार,सचिव मनोज कुमार, आईलेक्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपक कुमार पासवान, प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य यासमीन निशा ,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, दीपक कुमार, पश्चिमी पंचायत के पंसस उर्मिला देवी, सरोज कुमार ने बधाई दी है।


