Hazaribag News: श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, की गयी मुफ्त इलाज़

114 जरूरतमंदों ने निशुल्क शिविर  लाभान्वित होकर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया।

हजारीबाग: श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी द्वारा हजारीबाग जिला न्यायालय में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइसेंस एंड होस्पिटल, संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल एवं श्रीनिवास डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सामान्य स्वास्थ्य, दांत, नेत्र, सुगर, क्लोस्ट्रोल एवं रक्त का जांच जरूरतमंदों को मुफ्त की गई। जिसमें 114 जरूरतमंदों ने निशुल्क शिविर लाभान्वित होकर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया। मौके पर श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के अध्यक्ष डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डेंटल काॅलेज से डाॅ निशाद गवाली, डाॅ सौम्या राज, डाॅ नितिन कुमार, प्रशिक्षु डाॅ शिल्पी, डाॅ प्रेरणा, डाॅ तुमुल, डाॅ स्नेहा, मिशन होस्पिटल से डॉ फोरम कटारा, मेघा सिंह, सिस्टर चंचला कुमारी, अज़रा निगार, श्रीनिवास डायग्नोस्टिक लैब विभाग से पिंकू दास, दीपक कुमार, सोनम कुमारी, सय्यूम, नेत्र विभाग से राहुल कुमार, कात्यानी कुमारी, छात्रा बसंती कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सीता कुमारी, रीमा कुमारी, फार्मेसी सूरज कुमार, सुदर्शन कुमार, पीआरओ राजकुमार दास एवं पुष्पा कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सरहानीय योगदान दिया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, निबन्धक दलसा सचिव एवं नैयायिक प्रधानगण, सुमन कुमार सिंह महासचिव, विजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष, दीपक प्रशासनिक सचिव, भरत कुमार कोषाध्‍यक्ष एवं न्‍यायिक प्रधानगण सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More