Hazaribagh News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह

होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ हुआ तदोपरांत अतिथियों का मंच पर स्वागत, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का अंग वस्त्र व मोमेंटो को देकर स्वागत स्वागत गान, स्वागत भाषण, जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिभाषण हुआ जिसके बाद चित्रांश परिवार के नौनिहालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दर्जनों नौनिहालों ने गीत संगीत व नृत्य की प्रतुति दीl

हजारीबाग: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप स्थित प्रधान कैफेटेरिया (वैभवी बैंक्वेट हॉल) में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया इस समारोह की अध्यक्षता शोभा सहाय ने किया होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ) रीता लाल शामिल हुएl

होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ हुआ तदोपरांत अतिथियों का मंच पर स्वागत, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का अंग वस्त्र व मोमेंटो को देकर स्वागत स्वागत गान, स्वागत भाषण, जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिभाषण हुआ जिसके बाद चित्रांश परिवार के नौनिहालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दर्जनों नौनिहालों ने गीत संगीत व नृत्य की प्रतुति दीl होली मिलन समारोह के मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली आपसी प्रेम भाईचारे और एकता का प्रतीक है मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि इस अवसर पर मुझे हजारीबाग चित्रांश परिवार के बीच आने का मौका मिला हैl

वहीं समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने चित्रांश परिवार सहित हजारीबाग के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं l होली मिलन समारोह में लोगों ने पारम्परिक व्यंजन बर्रा, धुस्का, कचरी, छोला, पूड़ी, शरबत, शीतल पेय, पकौड़ी आदि का लुफ्त लिया l इस होली मिलन समारोह में हजारीबाग शहरी क्षेत्र के साथ साथ जिले भर के सैकड़ों चित्रांश परिवार शामिल हुए इस दौरान चित्रांश परिवार के प्रसिद्ध गायक बबलू सिन्हा, पंकज सिन्हा, अविनाश सिन्हा, दिलीप सिन्हा ने अपने सुर संगीत से समां बांधाl इस आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार लाल, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, युवा अध्यक्ष बप्पी करण, संगठन मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, सन्नी सौरभ, संजय सिन्हा, सुबोध कुमार सिन्हा, अनुपम सिन्हा, शुभम प्रकाश, सुबोध सिन्हा, ज्योति सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के सैकड़ों महिला पुरुष युवक युवती बच्चे शामिल थे l

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More