Koderma News: होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
2.jpg)
कोडरमा: होली व रमजान को लेकर शनिवार की शाम मरकच्चो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखण्ड प्रमुख विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया जबकि संचालन मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक में होली व रमजान आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
सीओ ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के विरुद्ध कानून कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि होली एवं रमजान को देखते हुए अपने थाना क्षेत्र में निरंतर गस्ती जारी रहेगा। बैठक में अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा, संजू यादव, एएसआई बलिराम सिंह, एएसआई इसराफिल, बसंत साव, खलील मियां, सदानंद कुशवाहा, प्रयाग यादव, अनेश्वर सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र यादव समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


