CRIME NEWS: बड़कागांव में छुरेबाजी के मामले में सभी छह आरोपी को पुलिस ने 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग किए गए काला रंग का स्कॉर्पियो वाहन संख्या जे.एच.02 बी. एन. 5011 एवं छुरेबाजी में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद की है। ज्ञात हो की  बड़कागांव मुख्य चौक पर 27 फरवरी देर शाम को आरोपियों ने बड़कागांव प्रखंड के पिपराडीह गांव निवासी ललन यादव एंव चंदन यादव के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।चाकू मारने के पश्चात आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए थे।घटना के पश्चात बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में सघन छापेमारी कर पुलिस ने महज 24 घंटा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।छापामारी में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक पु.अ.नी. अभिषेक कुमार सहित बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

बड़कागांव/ हजारीबाग: बड़कागांव मुख्य चौक पर छुरेबाजी कर दो लोगों को घायल कर देने मामले में पुलिस ने  6 आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना 27 फरवरी की देर शाम बड़कागांव मुख्य चौक पर हुई थी।बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त राजा यादव पिता विमल यादव साकिन सिद्धराव थाना चौपारण ,राहुल कुमार उर्फ रोहित पिता अर्जुन यादव ग्राम सिंघानी थाना मुफस्सिल ,गोल्डन यादव पिता नेमन गोप ग्राम पसई थाना कटकमदाग, शिवम् कुमार पिता प्रदीप कुमार यादव ग्राम कुसुमभा थाना कटकमदाग, रिशु कुमार पिता हेमराज शाह ग्राम कूद थाना कटकमदाग, विक्रम कुमार यादव पिता विशेश्वर गोप ग्राम कुसुमभा थाना कटकमदाग सभी जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग किए गए काला रंग का स्कॉर्पियो वाहन संख्या जे.एच.02 बी. एन. 5011 एवं छुरेबाजी में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद की है। ज्ञात हो की  बड़कागांव मुख्य चौक पर 27 फरवरी देर शाम को आरोपियों ने बड़कागांव प्रखंड के पिपराडीह गांव निवासी ललन यादव एंव चंदन यादव के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।चाकू मारने के पश्चात आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए थे।घटना के पश्चात बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में सघन छापेमारी कर पुलिस ने महज 24 घंटा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।छापामारी में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक पु.अ.नी. अभिषेक कुमार सहित बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More