ACCIDENT: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत
-1024x614.jpg)
कोडरमा: शनिवार को 3 बजे दिन कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास वाहन के चपेट में आने से पति की मौत हो गयी। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक की पहचान अवधेश कुमार उम्र 42 वर्ष जबकि घायल पत्नी शकुंतला देवी उम्र 40 वर्ष ग्राम बीघा नालंदा बिहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शकुंतला एनम के निमाडीह में कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च को अपने बेटे की शादी में तैयारी के लिए अपने घर जा रहे थे, जो कोडरमा घाटी नौवा माइल वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आनन फानन में 108 की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां पति को कब्जा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में करके गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

