Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बांझेडीह स्तिथ कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया

भ्रमण के दौरान छात्रों ने पावर प्लांट के विभिन्न चरणों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से कोयले से बिजली उत्पादन, पर्यावरणीय प्रभावों और बिजली वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा मानकों और ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बांझेडीह स्तिथ कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराना और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने पावर प्लांट के विभिन्न चरणों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से कोयले से बिजली उत्पादन, पर्यावरणीय प्रभावों और बिजली वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा मानकों और ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया।

इस भ्रमण में विद्यालय के रोटरी इंटरैक्ट क्लब के छात्र हर्षवीर रीताम्भर, दर्श जगनानी, ऋत्विक श्रीवास्तव, रौनक सिंह, जसकरण सिंह बग्गा, राहुल आर्यन, सोनाक्षी शर्मा, दीपशिखा, रिषा श्रीवास्तव, जुनैरा जावेद, चारवी जैन, अनु परवीन, जयंती कुमारी अपने शिक्षक राहुल मिश्रा एवं कोमल घोष के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को पाठ्यपुस्तकों से परे व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों बढ़ती हैं। छात्रों ने भी इस यात्रा को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक अनूठा अनुभव था। विद्यालय प्रशासन ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More