SUICIDE NEWS: तिलैया में नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
1-1024x614.jpg)
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेश नगर में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 15 वर्षीया शिवानी कुमारी पिता राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका के माता-पिता कल शाम कुम्भ स्नान के लिए गए हुए थे और वह घर में अपने भाई और बड़ी चाची के साथ थी। मृतका की चाची ने बताया कि उसका भाई जो कक्षा 10 वीं का छात्र है, वह परीक्षा देने घर से निकला। इसी बीच शिवानी बर्तन मांजने लगी और मुझसे बाहर बैठने को कहा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो इन्होंने अंदर जाकर उसके कमरे के अंदर झांका तो देखा कि शिवानी अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रही थी। जिसके पश्चात उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को आवाज दी। जिसके बाद पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका को तिलैया पुलिस के एक पैंथर जवान सुबह करीब 3 बजे उसे घर छोड़कर गए।
इस मामले में जब उक्त पैंथर के जवान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह करीब ढाई बजे जब वे गस्ती कर रहे थे, तो थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर उन्होंने शिवानी को किसी लड़के के साथ घूमते हुए पाया। जिसके बाद लड़के के अभिभावक को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया गया। अब चूंकि शिवानी के पिता और माता कुम्भ स्नान के लिए गए हुए थे, तो उसने शिवानी को एक ई-रिक्शा के द्वारा उसके घर पहुंचाकर उसकी चाची को सौंपते हुए सारी बातें बता दी। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


