Giridih News: प्रयास पहल और नवजीवन नर्सिंग होम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के 05 विशेषज्ञ डाक्टरों की उपस्थिति रही। इसमें डॉ निशाकर तिवारी, डॉ मो फ़राज़ जमील, डॉ जी माधुरी, डॉ अमित कुमार और राजकुमार बर्मा की उपस्थिति में 500 से अधिक लाभार्थियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया‌।

गिरिडीह: जिले के खोरिमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सामाजिक संस्था प्रयास पहल व नवजीवन नर्सिंग होम गिरिडीह के द्वारा ग्राम जमखोखरो में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन देवरी भाग-05 के जिला परिषद् सदस्या संजू देवी, कांग्रेस युवा नेता अनिल चौधरी, जमखोखरो पंचायत मुखिया जीतेन्द्र कुमार शर्मा, उप-मुखिया रंजीत महथा ने संयुक्त रूप से किया। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के 05 विशेषज्ञ डाक्टरों की उपस्थिति रही। इसमें डॉ निशाकर तिवारी, डॉ मो फ़राज़ जमील, डॉ जी माधुरी, डॉ अमित कुमार और राजकुमार बर्मा की उपस्थिति में 500 से अधिक लाभार्थियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया‌। इस शिविर में नि:शुल्क जांच और परामर्श के साथ दवा भी उपलब्ध कराया गया। 

प्रयास पहल कोरोना के महामारी के समय से ही बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहा है : सुबोध कुशवाहा

इस अवसर पर प्रयास पहल के संस्थापक सुबोध कुशवाहा ने कहा कि प्रयास पहल कोरोना के महामारी के समय से ही बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहा है साथ ही नवजीवन नर्सिंग होम को भी इस स्वास्थ्य शिविर में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। 

नवजीवन नर्सिंग होम कई वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है: स्वाती बगेडिया

नवजीवन नर्सिंग होम के सीइओ स्वाती बगेडिया ने कहा कि नवजीवन नर्सिंग होम कई वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है, प्रयास पहल के साथ मिलकर हमलोग ग्रामीण क्षेत्रों में और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा देगें। साथ ही जिन बच्चों के दिल में छेद है वैसे बच्चों का निशुल्क ओपरेशन करने की घोषणा की। 

इनकी रही मौजूदगी 

इस अवसर पर पंकज कुमार, विकास कृष्ण मंडल, राजेश राणा, तेजलाल कुमार, राजु विश्वकर्मा, प्रवेश बर्मा, दामोदर कुमार, मनमोहन कुमार, मनोज यादव, सुरेश यादव, देवनंदन बर्मा, श्रीकांत बर्मा, संत कुमार यादव, चंदन रजक, प्रयास पहल एवं नवजीवन नर्सिंग होम के अनेकों सदस्यों के साथ सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More