Koderma News: दिव्यांग सदस्यों की बैठक में दिव्यांग एकता संघ का गठन

संघर्ष दिव्यांग संघ कोडरमा को भंग करते हुए उपस्थित सभी दिव्यांग जनों ने सर्व सहमति से दिव्यांग एकता संघ का गठन किया गया।

कोडरमा: रविवार को बाघीटांड़ स्टेडियम कोडरमा में जिले के दिव्यांग सदस्यों का बैठक का आयोजन करते हुए संघर्ष दिव्यांग संघ कोडरमा को भंग करते हुए उपस्थित सभी दिव्यांग जनों ने सर्व सहमति से दिव्यांग एकता संघ का गठन किया गया। संघ गठन के पश्चात निम्नलिखित पदाधिकारी का चयन किया गया। 

जिसमें अध्यक्ष आलोक कुमार कोडरमा, उपाध्यक्ष मंटू कुमार डोमचांच, सचिव गोपाल पासवान मरकच्चो, उप सचिव पंकज कुमार पंडित डोमचांच, कोषाध्यक्ष तनवीर अख्तर कोडरमा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पम्मी कुमारी कोडरमा के साथ सक्रिय सदस्य के रूप में मंसुर अली, मोहम्मद फरियाद, दुर्गी दास, राजन कुमार मेहता, आलोक प्रकाश राम, आफताब अली, गोलू पंडित, जितेंद्र कुमार रवि आदि को शपथ ग्रहण करवाया गया। 

समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य कोडरमा जिले के तमाम दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ सरकार द्वारा मिलने वाले सभी योजनाओं को लागू करवाने के साथ का प्रयास था। शारीरिक क्षमता के अनुरूप स्वारोजगार प्रदान कर आर्थिक रूप से सबल बनाने का शपथ लिया गया। बैठक का संचालन होली फैमिली हॉस्पिटल के जयमंगल कुमार शाही ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मंसूर आलम ने किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More