Sahibganj News: SKMU ने पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल किया जारी, 8 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे छात्र

SKMU ने पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की।
साहिबगंज कॉलेज में पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

साहिबगंज: सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के परीक्षा विभाग ने सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 161/26 के अनुसार, छात्र-छात्राएं 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने के लिए 9 अक्टूबर को 200 रुपये तथा 10 अक्टूबर को 500 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी संबंधित महाविद्यालयों को अनुमोदित परीक्षा प्रपत्र 12 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट skmu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी और ऑनलाइन भुगतान की रसीद संबंधित महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपये, अंक पत्र 100 रुपये, लोकल लेवी 200 रुपये, फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये और रेमिटेंस शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को कुल 735 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ईबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल शुल्क 335 रुपये निर्धारित किया गया है।

साहिबगंज: सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर साहिबगंज कॉलेज ने पीजी सेमेस्टर-2 (2025-27) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय के मेमो संख्या 409/26, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के आलोक में सभी पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित एवं पूर्व छात्र-छात्राओं को 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को कहा गया है। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को निर्धारित विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्राओं की होगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा फॉर्म की अधिसूचना भी महाविद्यालय की सूचना के साथ संलग्न की गई है

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More