झामुमो कार्यालय में कंबल वितरण, गरीबों को मिली ठंड से राहत

पाकुड़ : महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने आज पाकुड़िया सिद्धू-कान्हू मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय में लाभार्थियों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम किया। वितरण समारोह में उपस्थित लाभार्थियों को जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण करने के साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी जी ने कहा कि ठंड को देखते गरीब,असहाय, एवं बुजुर्ग के बीच आज यहाँ कम्बल का वितरण किया जा रहा इसी तरह पंचायत स्तर में भी कम्बल का वितरण होगा।
ताकि कोई भी गरीब असहाय को ठंड से परेशानी ना हो। यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अबुआ सरकार है। अपने हर वादों को पूरा करने वाली सरकार है। अपने वादे के अनुरूप मुख्यमंत्री हर वादा को पुरा कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सेवा भाव से काम करें। उपस्थित सभी लोगों को माननीय विधायक महोदय ने नव वर्ष, क्रिसमस, सोहराय, एवं वंधना पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, देबीलाल हंसदाक, अशोक भगत, कलम मुर्मू , अब्दुल बनीज, मुनिराम मरांडी, कालिदास टुडू, बिश्वाजीत दास कुबराज मरांडी, मोईन आलम, शाहजहां अंसारी, अनिसूर रहमान, सिकंदर अली, सुनील टुडू सहित सैकड़ों गणमान्यजन मौजूद रहे।


