ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल

दुमका : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से गोद लिए गाँव रानीश्वर बागतिपारा मे इकाई 3 कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी द्वारा अपने निजी स्तर पर कंबल वितरण का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल की अध्यक्षता मे किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा आमंत्रित रहें। राजेश कुमार सिन्हा स्वयं उपस्थित होकर इस सामाजिक सरोकार सम्बन्धी कार्यों की प्रशंसा की और सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किये।
इकाई 3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी ने मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा को बुकेज देकर सम्मानित किया साथ ही प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल को बुकेज देकर सम्मानित किया। राजेश कुमार सिन्हा के करकमलो मे कंबल बितरण कार्यक्रम सफल प्रयास रहा इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा सामाजिक कार्य से प्रेरित होकर एन एस एस इकाई 3 की ओर से यह कंबल वितरण बहुत ही अच्छी पहल है, हमें सामाजिक कार्य को हमेशा करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ रूपम कुमारी के कार्यों की सराहना की यह बहुत ही नेक कार्य। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने शुभकामना दिया, साथ ही कंबल वितरण मे ख़ुशी व्यक्त कर कंबल बितरण कर सामाजिकता का परिचय दिया।
साथ ही डॉ रूपम कुमारी ने सभी बुजुर्ग के बीच कंबल बितरण किया। इस अवसर पर डॉ रूपम कुमारी ने कहा अपने पिता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव की सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने प्रति सामाजिकता की भावना को प्रेरित किया, इस अवसर पर सुशांति मोहली, अंजोली सोरेन, रीना बीटी सोरेन, गुलाब मोहली आदि सभी ने कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज निजी स्तर से नया कंबल वितरण सिवा बागती,पॉपुल बागती, कायन बागती, खोया बागती, सुखी बागती आदि सभी बृद्ध को कंबल बितरण किया गया।




