गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

गिरिडीह से कोलकाता, पटना सहित प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ, जो केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेगा।
गिरिडीह : गिरिडीह में रेल सुविधाओं के विस्तार, कोलकाता पटना सहित देश के प्रमुख नगरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल कल दिनांक 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
यह प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसद कोडरमा सा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं माननीय सांसद गिरिडीह चंद्र प्रकाश चौधरी जी के नेतृत्व में आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेगा और उन्हें गिरिडीह की परेशानियों से और उसके समाधान के लिए प्रमुख रेल सेवाओं की मांग करते हुए उसे पूरा करने का अनुरोध करेगा।
गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल में अमरजीत सिंह सलूजा प्रदीप अग्रवाल गुणवंत सिंह मोंगिया विकास खेतान एवं मुकेश जालान शामिल हैं।


