Dumka News : गोपीकांदर स्वास्थ्य केंद्र में 126 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, चिकित्सकों ने दिया जरूरी परामर्श

गोपीकांदर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में मंगलवार को प्रखंड चिकित्सक प्रभारी डॉ. सुमित आनन्द की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सुरक्षित और सामान्य प्रसव सुनिश्चित करने के लिए जांच कराने पहुंचीं।
126 गर्भवती महिलाओं की हुई विस्तृत एएनसी जांच
प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमित आनन्द ने बताया कि कुल 126 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। सभी महिलाओं का वजन, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक पैरामीटर की जांच की गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को उनकी आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सलाह भी दी गई।
सुरक्षित गर्भावस्था के लिए दी गई महत्वपूर्ण सलाहें
जांच के दौरान महिलाओं को रहन-सहन, साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, सावधानियां तथा गर्भावस्था के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि प्रसव सुरक्षित और सामान्य हो सके।
स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान डॉ. हेमंत मुर्मू, जीएनएम नयन रंजना मुर्मू, श्वेता हांसदा, एएनएम सोनम कुमारी, सरिता टूडू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


