Ranchi News : हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजा बरामद

रांची : आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें बड़ी सफलता मिली। अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध स्थिति में बैठे दो व्यक्तियों की जांच की।
दो संदिग्धों के बैग से 23 किलो गांजा मिला
जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों के बैगों से प्लास्टिक पैकिंग में रखा कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 बताई गई है। बरामद नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए चारों पैकेटों की जांच DD किट से की गई, जो पॉजिटिव पाए गए।
सहायक सुरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में कानूनी प्रक्रिया पूरी
बरामदगी के दौरान आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। उनकी देखरेख में सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया। इसके बाद जब्त किए गए गांजे को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया।
पूरी टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ हटिया के उपनिरीक्षक एस.के. सिंह तथा फ्लाइंग टीम रांची के स्टाफ दिनेश प्रसाद, आर.के. सिंह, हेमंत और वी.एल. मीणा की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया गया।


