छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा आंदोलन: देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा रांची की ओर

झारखंड में छात्रवृत्ति तीन वर्षों से लंबित है, जिसे लेकर JLKM ने बड़ा आंदोलन शुरू किया है। 130 किमी की पदयात्रा रामगढ़ पहुंच चुकी है और 9 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाएगा। छात्रों ने सरकार पर संवेदनहीनता और राजनीतिक लापरवाही का आरोप लगाया है।

रांची: राज्य सरकार इन दिनों वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ छात्रों के मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आज (रविवार) कुल 130 किलोमीटर की पदयात्रा दूरी तय कर रामगढ़ पहुंचे। विभिन्न जगहों पर छात्रों व लोगों के द्वारा पद यात्रियों को स्वागत किया जा रहा है। कल शाम को रांची बूटी मोड़ पहुंचेगी। एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पदयात्रा में केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के राजनीतिक षड्यंत्र के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। असंवेदनशीलता ने राज्य के छात्रों को सड़क पर उतरने में मजबूर कर दिया है। ई कल्याण छात्रवृत्ति जैसे जीवनरेखा योजना को सरकार लटकाकर रखी है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों में भारी नाराजगी है। तीन वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-2025 से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होना राजनीतिक लापरवाही का परिणाम है।

रविवार के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, सूरज सिंह, महेंद्र प्रसाद मंडल, पूजा महतो, दिपक रवानी, संजय महतो, दिनेश साहू आदि सैकड़ो पदाधिकारी मोजुद रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More