Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में अनुष्ठापन व विदाई समारोह का आयोजन

स्कॉलर बीएड कॉलेज, बनहत्ती में बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं का अनुष्ठापन और विदाई समारोह सम्पन्न। प्रशिक्षुओं को प्रेरक संदेश और पुरस्कार प्रदान किए गए।

गिरिडीह: बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का ऑरिएंटेशन और डीएलएड सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार और सरदार जोरावर सिंह सलूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला और डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर ने पुष्पगुच्छ देकर सभी का अभिवादन किया। तत्पश्चात संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया

कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के नियमों और कोर्स की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पंक्ति दोहराई:
“सपने वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।”
प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय कोई सामान्य भवन नहीं बल्कि एक संस्कार और नेतृत्व की प्रयोगशाला है, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने वाला प्रकाश उत्पन्न करता है।

मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया

मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा में पढ़ाता ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को बदलने की क्षमता रखता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि किसी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान शिक्षक बनने की क्षमता हो सकती है, तो किसी में किसी विषय विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाने की संभावना। उन्होंने छात्रों को शिक्षक बनने के साथ-साथ सफल Entrepreneur, Institution Builder और Educational Leader बनने की प्रेरणा दी।

डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर का मार्गदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

डॉ. हरदीप कौर ने भी प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस बीच प्रशिक्षुओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

प्रशिक्षुओं को पुरस्कार और सम्मान

बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को डायरी, पेन और सिलेबस प्रदान किए गए। डीएलएड सत्र 2023-25 के टॉप टेन प्रशिक्षुओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मोनाली गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट टॉपर और स्टूडेंट ऑफ द सेसन, उमा मुर्मू को मोस्ट डिसिप्लिन, शिवम कुमार को मोस्ट ऑबेडिएंट तथा संगीता, पूजा, कंचन, रिजवाना और शिवम चौरसिया को ऑल टाइम एक्टिव स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया।

कार्यक्रम के समन्वय और संचालन

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संतोष कुमार चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रशिक्षुओं तसकीन सबा और सुभम कुमार ने किया। इस अवसर पर सभी सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More