जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था उजागर, लैब टेक्नीशियन बिना सूचना रहे गायब

गिरिडीह: गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ का स्वास्थ्य व्यवस्था कितना चुस्त दुरुस्त है यह उनके हाजिरी और गैर हाजिरी से भी पता लगाया जा सकता है। ऐसे भी जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस चिकित्सकों का अभाव है, लेकिन वही चिकित्सीय व्यवस्था को सीएचओ के भरोसे चल रहा है।
वही लैब टेक्नीशियन अस्पताल में तीन लोगों की उपस्थिति बताई जाती है, लेकिन बृहस्पतिवार 4 दिसंबर को लैब टेक्नीशियन तीन में से दो उपस्थित दिखे, एक लैब टेक्नीशियन निशांत कुमार की अनुपस्थिति कहीं ना कहीं कार्यों की लापरवाही दर्शाता है । वही चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलदीप तिर्की का कहना है कि निशांत कुमार (लैब टेक्नीशियन) आज अनुपस्थित है, वही सूत्रों के अनुसार छुट्टी लेने से पहले किसी भी प्रकार की सूचना भी अस्पताल को नहीं दी गई है।
वही झारखंड सरकार के बड़े-बड़े दावे रहते हैं कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य दोनों दुरुस्त कर रहे हैं वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ बड़े बिल्डिंग होने के बावजूद वहां स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से नदारत है, ना डॉक्टर है ना दवाई है इसके बाद लैब टेक्नीशियन का भी छुट्टी पर रहना, सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम के बारे में बहुत कुछ कहता है।


