Koderma News: अवैध बालू परिवहन पर नवलशाही पुलिस का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर जब्त व चालक गिरफ्तार

जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर: नवलशाही थाना परिसर में खड़े जब्त किए गए दो बालू लदे ट्रैक्टर।

कोडरमा: जिले में अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कोडरमा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नवलशाही थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों के चालकों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नवलशाही थाना की टीम क्षेत्र में वाहन जांच एवं निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहनों पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त करते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में नवलशाही थाना कांड संख्या 66/26, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 के तहत धारा 303(2), 317(5) एवं 3(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामदेव यादव, पिता स्व. बंशी यादव, ग्राम मसमोहना बाराडीह, थाना नवलशाही, और अंगेश्वर यादव, पिता स्व. बिनोद यादव, ग्राम नीमाडीह, थाना नवलशाही, शामिल हैं।

छापेमारी दल में पुअनि सुमन कुमार, थाना प्रभारी नवलशाही, पुअनि रवि प्रकाश पंडित एवं सशस्त्र बल नवलशाही थाना के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी रखने तथा सूचना मिलने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More