दिल्ली की चार जिला अदालतों को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, परिसर खाली कराए गए

दिल्ली की चार जिला अदालतों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने पर परिसर खाली कराए गए। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और अभी तक किसी भी जगह से बम नहीं मिला है।

नई दिल्ली:  दिल्ली की चार जिला अदालतों में आज बम की धमकी मिलने के बाद अदालत परिसरों को खाली करा लिया गया। पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और द्वारका कोर्ट में बम की धमकी मिली है। बम की धमकी ई-मेल के जरिये मिली है।

बम की धमकी मिलने के बाद इन अदालतों में काम अस्थायी रुप से निलंबित कर दिया गया है। सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ते जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान अभी तक किसी भी अदालत में बम मिलने की खबर नहीं है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More