Koderma News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

कोडरमा: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को चित्रगुप्त नगर, झुमरी तिलैया स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं कायस्थ शिरोमणि, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री चित्रगुप्त भगवान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर तथा चित्रगुप्त भगवान जी की आरती वंदना कर शुरुआत की गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार अभय ने की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन सत्य, सादगी, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
समारोह में गोपाल कुमार गुतुल, संजीव कुमार कर्ण, विनय कुमार बेलु , राजा वर्मा आदि ने भी महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जयंती समारोह में सर्वश्री चित्रांश अतुल कुमार सिन्हा, ऋषिकांत, अनिल कुमार सिन्हा, आस्थना शैलेश कुमार शोलू,नीरज कुमार, गौतम कुमार, बिकेश कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र सिन्हा, रविन्द्र कुमार मोती, सुजीत कुमार सिन्हा, रणधीश कुमार कर्ण, नवीन लाल श्रीवास्तव, भारत कुमार बक्सी, सुरेश कुमार सहित काफी चित्रांश उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के अंत में चित्रांश संदीप कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


