डोमचांच में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, बोकारो ने हजारीबाग को 2-0 से हराया

डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में देवघर को वॉकओवर और बोकारो ने हजारीबाग को 2-0 से हराया।

कोडरमा: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बुधवार को डोमचांच के सीएम हाई स्कूल के खेल मैदान में देवघर बनाम चतरा और बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया। जहां पहला मैच चतरा टीम के नहीं आने की वजह से देवघर को वॉक ओवर दिया गया वहीं दूसरा मैच 45-45 मिनट का बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोकारो की टीम 2- 0 से हजारीबाग को हराकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।बोकारो की ओर अनुज राणा और उथाइबा ने एक-एक गोल किया।

 वहीं निर्णायक की भूमिका में सुरेश मुंडा, अमित महतो, अभिषेक कुमार साहू, संजय हेंब्रम, मैच कमिश्नर नरेश मिस्त्री मौजूद थे। मैच के पूर्व डोमचांच के जीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा एक शानदार बैंड की प्रस्तुति की गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन डोमचांच बीडीओ भोला पांडे, डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार, समाजसेवी खालिद खलील ने किया अपने संबोधन में बीडीओ भोला पांडे ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह का मंच का होना बहुत आवश्यक है आज खेल सिर्फ खेल नहीं बल्कि अच्छे रोजगार का भी माध्यम बन गया है वही डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार और समाजसेवी खालिद खलील और मुखिया सुरेश साव ने कहा कि बहुत गर्व होता है की खेल में सभी खिलाड़ी एक जुट होकर खेलते हैं इसमें कोई धर्म और कोई जाति का भेदभाव नहीं होता और इस तरह का बड़ा आयोजन कराने के लिए कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन बधाई का पात्र है।

उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आपसी तालमेल के तहत मैच खेलने की अपील की। मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष असद खान और सचिव नवनीत ओझा बंटी ने कहा कि इस टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के मोहम्मद हुसैन अली, तौफीक हुसैन, भारत बक्शी, सुरेंद्र यादव, रोहित कुमार रघु, राहुल यादव, सोनू कुमार, प्रदीप, कमलेश, जीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नितेश कुमार, महेश यादव, अनिता कुमारी, राजू यादव, नागो राणा, बालगोविंद, शुभम कुमार, प्रिंस, परवेज खान, सदरूल हक, विनायक आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More