वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू में लगेगा रांची का सबसे बड़ा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

रांची: बाबू वीर कुंवर सिंह विचार मंच के तत्वाधान में मीनाक्षी नेत्रालय के सहयोग से वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं, और यह शिविर कल 9 नवंबर 2025 को वीर कुंवर सिंह पार्क, हरमू, रांची में लगाया जाएगा।
इस दौरान विश्वविख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह के सौजन्य एवं उपस्थिति में यह शिविर आयोजित होगा। उनके मार्गदर्शन में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच, दवा एवं चश्मा वितरण किया जाएगा। साथ ही, एंजायटी, माइग्रेन, डिप्रेशन एवं चेस्ट पेन जैसी समस्याओं के लिए भी निःशुल्क परामर्श एवं औषधि उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजन समिति ने सभी रांचीवासियों से आग्रह किया है कि वे इस सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनसेवा अभियान का हिस्सा बनें।
स्थान: वीर कुंवर सिंह पार्क, हरमू, रांची
दिनांक: 9 नवंबर 2025, रविवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से


