Jharkhand Weather: तापमान में होने लगी गिरावट, ठंड ने दी दस्तक

मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में 32 डिग्री से तापमान गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री हो गया है।

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में 32 डिग्री से तापमान गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री हो गया है। वही झारखंड में तापमान घटकर 18 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया है। इन दिनों राज्य भर में लोगों को सुबह में और रात में ठंड का अनुभव होने लगा है। लोग अब रात में चादर की जगह कंबल ओढ़ने लगे हैं।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव के चलते राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक बारिश 21.8 मिमी धनबाद जिले के पंचेत में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पुटकी, गोविंदपुर, तोरपा, खूंटी, पंचेत और मैथन शाहिद का इलाकों में 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही। हालांकि दोपहर में धूप में तल्खी महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.4, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More