Koderma news: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पुण्य स्मृति में शांति विधान का आयोजन, सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

कोडरमा: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पार्षद पिंकी जैन नवीन जैन परिवार के द्वारा उनकी मातेश्वरी शीतल देवी की पुण्य स्मृति में शांति विधान कराया गया जिसमें समाज के सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा भक्त जनों के द्वारा शांति मंत्र के द्वारा की गई पंडित अभिषेक शास्त्री ने बड़े ही भक्ति भाव से पूजा विधान कराया जिसमें भगवान के गुनो की पूजा की गई सभी के जीवन में शांति आए दुखों का नाश हो इसकी कामना की गई
जैन समाज के प्रसिद्ध भजन गायक सुबोध गंगवाल ने अपने मधुर संगीत पूजा से लोगों को आत्म मुग्ध कर दिया इस मौके पर समाज के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला ने समाज की ओर से पार्षद पिंकी जैन परिवार को बधाई दी और हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की बात कही मौके पर अमित सेठी संजय गंगवाल राजकुमार अजमेरा स्नेहा जैन शोभा पाटनी आशा गंगवाल शैलेश छाबड़ा प्रसम जैन अजय सेठी ज्योति जैन अंकित जैन बैंगलोर रेनू जैन कामना जैन मुकेश जैन विशाल जैन शिल्पा जैन धनबाद रॉकी जैन कतरास अंजू जैन प्रवीन जैन आदि लोग उपस्थित


