Ranchi news: डोरंडा महाविद्यालय के कार्यकर्ताओं का विश्वविद्यालय के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन 

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रशक्ति के हितों की चिंता करते हुए महाविद्यालय में परीक्षा के परिणाम जारी होने तक विश्वविद्यालय के किसी भी अधिकारी का महाविद्यालय में प्रवेश होने पर कड़ा विरोध करेंगे।

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोरंडा महाविद्यालय इकाई द्वारा वोकेशनल विषयों के सेमेस्टर 3 परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महाविद्यालय अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि वोकेशनल सत्र 2022 -2025 के विद्यार्थियों का सत्र समाप्त हो जाना चाहिए था जबकि वास्तविकता यह है कि सत्र के विद्यार्थी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं।

तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के कई दिन भी जाने के बाद भी विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम जारी करने में असमर्थ है। विद्यार्थियों के इन मुद्दों को लेकर परिषद का मंत्रिमंडल परीक्षा नियंत्रक से भी पिछले दिनों मिला था। लेकिन कई दिनों बीत जाने के बाद भी अब तक परीक्षा परिणाम नहीं आ पाया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रशक्ति के हितों की चिंता करते हुए महाविद्यालय में परीक्षा के परिणाम जारी होने तक विश्वविद्यालय के किसी भी अधिकारी का महाविद्यालय में प्रवेश होने पर कड़ा विरोध करेंगे। परीक्षा परिणाम जारी होने तक हम चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में है। 

कॉलेज उपाध्यक्ष शिवम लोहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के हितों को लेकर जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लगभग सभी विषयों में सत्र विलंब से चल रहे हैं। अगर विश्वविद्यालय अपनी कुंभकर्णी निद्रा से नहीं जगा तो परिषद के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए भी तैयार है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More