Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती

यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और छात्रों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने में सफल रहा

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर छात्रों ने नेताजी के जीवन पर आधारित भूमिकान्वयन प्रस्तुत किया और प्रेरणादायक भाषण दिए। छात्रों ने उनके आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को जीवंत किया।

Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (तस्वीर)

इसके अलावा मॉडर्न किड्स पैराडाइज के छात्रों युवान सिंह एवं ग्रवित सिंह ने भी इस अवसर पर रोल प्ले प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने नेताजी के त्याग, साहस और देशप्रेम पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More