Dhanbad news: SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विधायक श्रीयसी सिंह का आगमन

मुझे खुशी है कि एस.जे.ए.एस अस्पताल स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। मैं यहां की टीम को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देती हूं और आशा करती हूं कि यह अस्पताल आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छुएगा।”

धनबाद: एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जमुई, बिहार की विधायक श्रीयसी सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल के सी.एम.डी गणेश प्रसाद सिंह, सी.ई.ओ. डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंह एवं सी.ओ.ओ. निकिता सिंह, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक स्वागत किया। श्रीयसी सिंह, जो कि भारतीय राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं, केंद्रीय मंत्री रहे राजा दिग्विजय सिंह और कई बार की सांसद पुतूल देवी की सुपुत्री हैं, उनके आगमन ने अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “हमारी संस्था में ऐसे महान व्यक्तित्व का आगमन एक गर्व की बात है। श्रीयसी जी की न केवल राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका है, बल्कि उनके सामाजिक कार्यों ने उन्हें बिहार और पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई है। हम उनके इस दौरे को बेहद सकारात्मक मानते हैं, और हमें विश्वास है कि इससे स्थानीय समुदाय को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में हमें प्रेरणा मिलेगी।”

डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य यह है कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएं। अस्पताल में विश्वस्तरीय उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ हम मरीजों को पूरी तरह से सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीयसी जैसे जनप्रतिनिधियों का आना हमारे अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमें और भी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करता है।”

श्रीयसी सिंह ने इस मौके पर अस्पताल के कार्यों की सराहना की और कहा, “धनबाद में इस तरह का अत्याधुनिक अस्पताल लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे खुशी है कि एस.जे.ए.एस अस्पताल स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। मैं यहां की टीम को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देती हूं और आशा करती हूं कि यह अस्पताल आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छुएगा।”

इस कार्यक्रम के दौरान श्रीयसी सिंह ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा भी किया और डॉक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों से बातचीत की

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More