Ranchi news: संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा करेगी सभी जिलों में गोष्ठी

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, कमलेश पासवान, एसपी बघेल , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान करेंगे संबोधित

प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा। 19जनवरी से 24जनवरी तक विभिन्न जिलों में  गोष्ठियां आयोजित हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री गण ,प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे।

19 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने गिरिडीह में और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलामू प्रमंडल के प्रभारी विकास प्रीतम ने गढ़वा जिला मुख्यालय में गोष्ठी को संबोधित किया।

20 जनवरी को दुमका में केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल  हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ लातेहार में विधायक नवीन जायसवाल ,रामगढ़ में पूर्व विधायक अनंत ओझा और जामताड़ा में पूर्व विधायक नारायण दास  ने गोष्ठी को संबोधित किया।

21 जनवरी को धनबाद ग्रामीण जिला के निरसा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और लोहरदगा में पूर्व विधायक किशुन दास और अमरदीप यादव संबोधित करेंगे।

22 जनवरी को रांची ग्रामीण जिला की गोष्ठी नामकुम में होगी जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मुख्यवक्ता होंगे जबकि गुमला जिला की गोष्ठी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,सिमडेगा में नीलकंठ सिंह मुंडा, चतरा में डॉ नीरा यादव ,पूर्वी सिंहभूम घाटशिला में शशांक राज मुख्यवक्ता होंगे।

23 जनवरी को देवघर जिला की गोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान धनबाद महानगर जिला की गोष्ठी को झरिया में,पलामू में विधायक सीपी सिंह ,सरायकेला खरसावां में मनोज कुमार सिंह संबोधित करेंगे।

24 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोकारो में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान रांची महानगर ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चाईबासा ,खूंटी में समीर उरांव,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय जमशेदपुर , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद गोड्डा में,पूर्व विधायक  बिरची नारायण साहेबगंज में ,विधायक राज सिन्हा पाकुड़ में कोडरमा में विधायक डॉ मंजू कुमारी गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी अभियान के सह संयोजक राकेश भास्कर ने दी

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More