Koderma news: डीएवी ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सभी से अपील किया कि हमें हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए। गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए ‌और कभी भी नशा करने के बाद गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

कोडरमा: डीएवी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी की वैदिक परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दिवाकर कुमार, मोटर वाहन निरीक्षक कुमार सानू यादव एवं सिटी मैनेजर हिमांशु कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

उसके पश्चात मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि सभी गणमान्य अतिथिगन एवं प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सर्वप्रथम समाधृता और उनके समूह ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। उसके पश्चात यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ पूरे विद्यालय परिवार को कुंदन राज ने दिलाई। यातायात के नियमों को अनदेखा करने से होने वाली परेशानियों एवं पारिवारिक कष्ट को एक लघु नाटिका के रूप में सक्षम और उनके समूह ने प्रस्तुत किया।

उन्होंने सभी से अपील किया कि हमें हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए। गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए ‌और कभी भी नशा करने के बाद गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन इशू,अनन्या प्रिया और समृद्धि वर्मा ने करवाया। जिसमें यातायात और सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन कैसे करना चाहिए, इसे सरलता से नृत्य के रूप में प्रियंका और उनके समूह ने प्रस्तुत किया।

बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी और नृत्य के सभी बच्चों को विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार भी बॉंटे गए। मंच संचालन आराध्या और आकांक्षा त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सुगम यातायात और दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण कई बड़ी दुर्घटनाऍं होती हैं।

अतः हमें सड़क पर गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाना और हेलमेट पहनना चाहिए,मोबाइल फ़ोन पर बात नहीं करनी चाहिए,नशे से दूरी बनाए रखनी चाहिए, यातायात नियमों, संकेतों और चिह्नों का पालन चाहिए। अपनी ही लेन में चलना चाहिए और कम उम्र के बच्चों को कभी भी वाहन चलाने नहीं देना चाहिए। सुरक्षा ही जीवन है, हमेशा इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह द्वारा किया गया

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More