Ranchi news: सीआईटीई में फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का हुआ आयोजन

रांची: सीआईटीई में फ्रेशर्स वेलकम पार्टी आयोजित कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन में शनिवार को डीएलएड एवं बीएड के सत्र 2024-26 में नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन हुआ. विभिन्न राउंड की प्रतियोगिता के बाद सुजीत कुमार व आकांशा कुमारी को बीएएड का मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर चुना गया. इसके अलावे डीएलएड में अमृत कुमार व इंदु टोप्पो मिस्टर व मिस फ्रेशर बने हैं. कार्यक्रम की शुरुआत कैंब्रिज ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्व डॉ बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.
मौके पर प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार, एचओडी डीएलएड डॉ रेणु, कोर्डिनेटर प्रो संजीव तिवारी, डॉ सत्येश कुमार सिंह,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा मंगलाचरण, फ्रेशर्स रैंपवाक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सांग आदि की प्रस्तुती दी गई. वेलकम पार्टी में भाग लेकर नवनामांकित प्रशिक्षु काफ़ी ख़ुश नज़र आये. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. विकास कुमार विकी, प्रो मिलन कुमार, प्रो अपूर्व चटर्जी की भूमिका अहम रही.


