Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन

वहीं निदेशिका संगीता शर्मा ने भी अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों में वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर ले जा सकती है। 

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में अंतर विद्यालय वाचन एवं क्विज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं निदेशिका संगीता शर्मा के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।

वहीं निदेशिका संगीता शर्मा ने भी अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों में वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर ले जा सकती है। 

Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन (तस्वीर)

उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर ही हम समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं। दोनों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के उत्साह की सराहना की और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। 
वाचन प्रतियोगिता के ग्रुप 1 जो की कक्षा पंचम से सप्तम तक आयोजित की गयी थी उसमे मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सौम्यादित्य सरकार प्रथम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की आद्या कुमारी राकेश द्वितीय, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल की ख़ुशी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप 2 जो की कक्षा अष्ठम से दशम तक आयोजित की गयी थी उसमे  पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल की दिव्या राणा प्रथम, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल की निहारिका यादव द्वितीय एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की सोनम शर्मा तृतीया स्थान पर रहे।

क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप 1 में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के दुर्गेश वैभव प्रथम, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल की साक्षी राज द्वितीय, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल की इशू तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप 2 में कैलाश राय विद्या मंदिर के अंकित कुमार प्रथम, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल के उदय शंकर यादव द्वितीय तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के नमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 

वही विद्यालय में अंतर सदन अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जागृति जैन न्यूटन हाउस प्रथम, शिवम् सलूजा आइंस्टीन हाउस द्वितीय एवं सैनव कृष्णा भाभा हाउस तृतीय स्थान पर रहे।  वहीं मॉडर्न किड्स पैराडाइस के छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्र स्वामी विदेकानंद के परिवेश में उपस्तिथ हुए और अपनी प्रस्तुति दी।  

यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक कृष्णा कांत मिश्रा ने किया।  कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More