Giridih News: शिक्षकेतर कर्मी विजय ठाकुर के अवकाशग्रहण पर कॉलेज में विदाई समारोह

विजय ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट करते कॉलेज के शिक्षक।

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में शिक्षकेतर कर्मी श्री विजय ठाकुर के अवकाशग्रहण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उन्हें सप्रेम विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा, ऑफिस इंचार्ज श्री पंकज प्रियदर्शी एवं एकाउंटेंट श्री शैलेश ने अंग वस्त्र प्रदान कर विजय ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं पूर्व प्राचार्य श्री अजय मुरारी, श्री दिवाकर रविदास एवं श्री विश्राम घासी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

शिक्षकेतर कर्मी संघ के सचिव श्री दिलीप तथा शिक्षकों की ओर से बालेंदु शेखर, डॉ. गुलाम सामदानी एवं श्री राजकुमार वर्मा ने विजय ठाकुर को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा ने कहा कि विजय जी के योगदान और महत्व को कॉलेज परिवार अच्छी तरह समझता है। उन्होंने संस्थान में उनके योगदान की सराहना की।

वहीं डॉ. बलभद्र ने कहा कि विजय जी सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका अपनापन हमेशा याद रहेगा।

विदाई समारोह में कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी ने विजय ठाकुर के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More