स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

पीवीयूएनएल पतरातू में स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता के दौरान अधिकारी कर्मचारी और परिजन
पीवीयूएनएल के अरन्या भवन में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
पीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन

रामगढ़। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अरन्या भवन में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री अरुण ऋषि स्वर्गीय ने स्वास्थ्य, शरीर के महत्व तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल, जीएम (प्रोजेक्ट) बिष्णु दत्ता दाश, जीएम (एफएम) प्रशांत पाटिल, जीएम (ऑपरेशन) अरुण कुमार सिंह, जीएम (कमिशनिंग) आर.के. निरंजन सहित पीवीयूएनएल के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अरुण ऋषि स्वर्गीय ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक जीवनशैली में किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शरीर की कार्यप्रणाली को समझने, नियमित दिनचर्या अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।

वार्ता के दौरान उन्होंने एक्यूप्रेशर के विभिन्न बिंदुओं, खान-पान एवं दिनचर्या से जुड़ी आदतों तथा शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित रूप से पैदल चलने और नंगे पैर चलने जैसी गतिविधियों के संबंध में अपने अनुभव एवं सुझाव भी साझा किए। इसके अलावा, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सरल तकनीकों एवं दैनिक अभ्यासों के बारे में बताया, जिन्हें व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा वक्ता द्वारा बताए गए सरल उपायों एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। वार्ता का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों को दैनिक जीवन में सकारात्मक एवं स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More