कोडरमा के झुमरी तिलैया में जैन धर्मवालंबियों ने “पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व” का आयोजन

कोडरमा: झुमरी तिलैया जैन धर्मवालंबियों ने आज”पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व” का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया। प्रातः भक्तजनों पुरुष युवाओं ने केसरिया वस्त्र धोती दुपट्टा पहनकर मंदिर में भगवान के मस्तक पर अभिषेक शांति धारा की। महिलाओं ने विधि विधान से लाल पीले वस्त्र साड़ी में विधान पूजा पाठ किया। ब्रह्मचारिणी गुणमाला दीदी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य का जन्म संसार में  छल कपट धोखा देने को नही हुआ है, अपितु अपने जन्म को सार्थक बनाते हुए दूसरों का कल्याण करने के लिए हुआ  है। पर्युषण पर्व का तीसरा धर्म उत्तम आर्जव हमको यही सिखाता है सरल बनो ओर प्रभु की शरण चलो।

आज प्रातः नया जैन मंदिर में प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा का सौभाग्य हनुमान-नविन जैन पाटनी के परिवार को और बड़ा जैन मंदिर के मुलवेदी पर नंद किशोर-हेमंत जैन बड़जात्या ,पांडुकशीला पर जदु लाल-सुनील जैन सेठी,ओर दूसरी तरफ से गुलाब चंद-संजय जैन ठोल्या परिवार और 1008 आदिनाथ भगवान की वेदी पर्व1008 श्री बासपूज्य भगवान का श्री प्रकाश जैन गंगगवाल, के परिवार को प्राप्त हुआ।इसके बाद दस की पूजन में आज आर्जव धर्म की विशेष पूजन हुई।

WhatsApp Image 2024-09-10 at 18.49.07_ddaa0f4c (1)
महिला श्रद्धालुओं ने भी की पूजा अर्चना

संध्या में भव्य आरती के साथ णमोकार चालीसा का पाठ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री ने बताया कि जैन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो अपने अनुयायियों को पापों को धोने का समय प्रदान करता है। इस पर्व दश धर्म को जीवन में उतार कर मोक्ष मार्ग प्रशस्त करना चाहिए रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं युवकों ने भाग लिया विजेताओं को समाज के पदाधिकारी राज छाबड़ा, सुरेंद्र काला, सुनील सेठी, ललित सेठी, सुशील छाबड़ा ने पुरस्कृत किया। 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More