सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें: झामुमो

कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया  गया

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चतरा, पलामू और लातेहार जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में शनिवार को हुई | पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया और संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही।

पांडेय ने बैठक में राज्य सरकार के जरिये चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने का निर्देश नेताओं को दिया। साथ ही सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में चतरा, पलामू और लातेहार जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर-महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Ranju Abhimanyu

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More